Panchayat 3 First Look: पंचायत 2 के दमदार परफॉर्मेंस के बाद जल्द आने वाला है पंचायत 3 वेब सीरीज. पंचायत सीजन 3 अमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज भला किसने नहीं देखी होगी, इस वेब सीरीज ने पूरे भारत में काफी अच्छी ख्याति बटोरी थी. यह वेब सीरीज एक गांव के दैनिक जीवन पर आधारित फ़िल्म थी, इसमें मुख्य किरदार के रूप में जितेंद्र कुमार यानि सचिव जी थे.

इस वेब सीरीज के फैन्स इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसी बीच अशोक पाठक जिन्होंने पंचायत वेब सीरीज 2 में विनोद का रोल किया था उन्होंने एक्स यानि ट्विटर पर पंचायत सीजन 3 का पहला लुक जारी किया है.

पंचायत सीरीज अब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म में सबसे शानदार वेब सीरीज में से एक रही है. पंचायत तीन में फिर से सचिव जी के किरदार में जितेंद्र लौट रहे हैं और अभी तक केवल चार किरदारों का पोस्टर रिलीज़ किया गया हैं. ये सभी किरदार पहले के ही तरह है.

रिलीज किए गए पोस्ट में वेब सीरीज पंचायत 2 के एक्टर जितेंद्र कुमार यानी सचिव जी कंधे पर बैक लटका कर बाइक चलाते हुए दिख रहे हैं, वही दूसरे पोस्टर में पंचायत 2 के कैरेक्टर भूषण यानि बनराकस का रोले करने वाले दुर्गेश कुमार, प्रहलाद यानि फैसल मलिक और बिनोद यानि अशोक पाठक एक साथ नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर के बैकग्राउंड में लिखा हैं कि ठोकर लगाती हैं तो दर्द होता हैं, तरब ही मनुष्य सीख पाता हैं.

Waqf Act 1995: क्या हैं वक्फ अधिनियम जो हमेशा रहता हैं विवादों में

Google Gemini AI: गूगल जेमिनी क्या है यह कैसे कार्य करती है आइये जानें

पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया है हमको अच्छे से मालूम है कि इंतजार करना काफी असहनीय होता है. इस वजह से हम आपके लिए सीधे कुछ स्पेशल लेकर आए हैं कैप्शन में पंचायत सीजन 3 का जिक्र भी किया गया है अब देखना यहां है कि यह वेब सीरीज कब रिलीज होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *