Mohan Yadav Net Worth, MP CM

Mohan Yadav Net Worth: पीएचडी के साथ करोडो के मालिक, जानिये कौन हैं MP CM

Mohan Yadav Net Worth: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के जीत के बाद MP CM पद के उम्मीदवार के रूप में शिवराज सिंह चौहान के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब बीजेपी ने विधायक दल की बैठक में शिवराज सिंह चौहान सरकार में शिक्षा मंत्री रहे मोहन यादव को अगला सीएम चुना है.

कौन है मोहन यादव

मोहन यादव उज्जैन दक्षिणी से विधायक हैं. उन्होंने लगातार तीसरी बार विधानसभा का चुनाव अपने नाम किया है. मोहन यादव मध्य प्रदेश में बीजेपी का ओबीसी समुदाय से एक बड़ा चेहरा है. मोहन यादव की उम्र 58 वर्ष है उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत 1984 में की थी.

उन्होंने अपने कॉलेज के समय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को भी ज्वाइन किया था तथा वह आरएसएस से भी जुड़े हुए हैं. उन्होंने सन 2013 में उज्जैन दक्षिण से विधानसभा का चुनाव लड़ा था, और लगातार तीसरे साल से वह यहां से चुने गए हैं, उन्होंने इस बार कांग्रेस के प्रेम नारायण यादव को 12941 वोटो से हराया था.

25 मार्च 1965 को उज्जैन में जन्मे मोहन यादव ने विक्रम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है, तथा अपनी शिक्षा में एमबीए व उसके बाद पीएचडी की है.

Mohan Yadav Net worth: करोडो के मालिक हैं मोहन यादव

मध्य प्रदेश के सीएम की गिनती राज्य के अमीर नेताओं में की जाती है, एक प्रतिष्ठित वेबसाइट के मुताबिक मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव के पास कुल 42 करोड़ की संपत्ति है. जबकि उनके ऊपर करीब 9 करोड रुपए का कर्ज भी है.

हाल ही में विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के दिए गए affidavit में मोहन यादव ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया था जिसके अनुसार उनकी फैमिली कि कुल संपत्ति 42,04,81763 है रुपए है. इसमें मोहन यादव के पास 1 लाख 41 हजार रुपए कैश तथा उनकी पत्नी सीमा यादव के पास 3.38 कैश उपलब्ध है. उनके खुद के और पत्नी के अलग-अलग बैंकों में कुल 28 लाख 68 हजार 44 रुपए जमा है.

Vishnu Dev Sai Net Worth: करोडो की संपत्ति, 56 लाख का कर्ज, कौन हैं विष्णु देव साय

Inflation rate: वेनेजुएला में सबसे ज्यादा महंगाई, जानिये किस देश में कितनी हैं महंगाई दर

Panchayat 3 First Look: पंचायत सीजन 3 के पहले लुक में नजर आये सचिव जी और बिनोद

अन्य कीमती धातुओ और ज्वेलरी में मध्य प्रदेश के नए सीएम के पास करीब 140 ग्राम सोना (900000 मूल्य की) तथा उनकी पत्नी के पास 250 ग्राम सोने की जेवर और 1.2 किलो चांदी है जिसकी कीमत 15.78 लाख रुपए होते हैं.

MP CM Mohan Yadav और उनके पत्नी के नाम करोडो की जमीन है, जिसमें 15 करोड़ की कृषि भूमि है तथा उज्जैन में करीब एक करोड रुपए का प्लाट है. उनकी पत्नी के नाम करीब 6 करोड रुपए की कीमत के दो बंजर भूमि है. इसके अलावा दोनों के नाम पर 6करोड रुपए से ज्यादा कीमत के घर और फ्लैट है.

कैश, ज्वेलरी और जमीन के अलावा उन्होंने शेयर और बॉन्ड में 6 करोड़ 42 लाख 71317 रुपए का कुल निवेश किया है. एक जानकारी के अनुसार उनके पास बजाज में करीब 3 लाख की पॉलिसी है उनकी पत्नी के नाम पर बजाज एलियांज रिलायंस, निप्पन में 9 लाख रुपए से ज्यादा की इंश्योरेंस पॉलिसी है. इसके अलावा मोहन यादव के पास 22 लाख की इनोवा कार, 72000 की सुजुकी स्कूटर है. उनके पास एक ₹80000 की रिवाल्वर और 8000 कीमत की 12 बोर की बंदूक भी है.

तलवारबाजी में भी काफी माहिर हैं मोहन यादव, देखे पुराना विडियो

Leave a Reply